स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में रामकृष्ण मठ, पुणे के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। मिशन के प्रतिनिधि ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को देश के जन जन तक पहुंचाना है। प्राचार्या डॉ महाश्वेता ने बताया कि प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने पुस्तकों का अवलोकन किया और पसंदीदा किताबें खरीदी। इस दौरान डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ रानी देवी मौजूद रहे।
Girish Saini 


