सब यूनिट नंबर तीन की कार्यकारिणी चुनी गई

सब यूनिट नंबर तीन की कार्यकारिणी चुनी गई

रोहतक, गिरीश सैनी। एचएसईबी वर्कर यूनियन की रोहतक सिटी इकाई के अंतर्गत आने वाली सब यूनिट नंबर तीन की कार्यकारिणी का चयन सर्कल सेक्रेटरी संदीप गोयत की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान सुनील कुंडू को प्रधान, मनोज को सचिव और रवि किरण को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सर्कल सेक्रेटरी संदीप गोयत ने शपथ दिलाई। इस दौरान सिटी यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।