दोआबा कालेज के बीएजेएमसी के विद्यार्थियों का जीएनडीयू में बढ़िया प्रदर्शन
जालन्धर, 26 अगस्त, 2026: दोआबा कॉलेज के प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के बीएजेएमसी समैस्टर-6 के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
विद्यार्थी अमृता ने जीएनडीयू में 8.02 सीजीपीए अंक प्राप्त कर विश्विवद्यालय में पहला, सिमरन ने 7.99 सीजीपीए प्राप्त कर दूसरा, सृष्टि गुप्ता ने 7.96 सीजीपीए अंक प्राप्त कर तीसरा, भवेश महाजन ने 7.92 सीजीपीए अंक प्राप्त कर चौथा, अनुकृति ने 7.66 सीजीपीए अंक प्राप्त कर छठा और डिम्पल शर्मा ने 7.54 सीजीपीए अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इन मेधावी विद्यार्थियों, इनके अभिभावकों, डॉ. सिमरन सिद्धू-विभागाध्यक्षा, डॉ. प्रिया चोपड़ा व प्राध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी ।

City Air News 

