एक-एक वोट विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी : फणीन्द्रनाथ शर्मा

विमुक्त घूमंतू जनजातियां संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित। 

एक-एक वोट विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी : फणीन्द्रनाथ शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। विमुक्त घूमंतू जनजातियां संपर्क अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को हरियाणा के झुग्गी झोपडी सम्पर्क विभाग प्रमुख डा, बलवान की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में हुई इस बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने डीएनटी समाज की चुनाव में भूमिका को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये। फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का समर्थन जुटाना और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी है।  डा. बलवान ने संगठन मंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह और उनकी टीम घूमंतू जनजातियों और झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस बैठक में सभी जिलों के लोकसभा प्रमुख और सह प्रमुख मौजूद रहे। 

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों का लाभ विमुक्त घुमन्तु जनजातियों तक भी पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विमुक्त घूमंतू जनजातियों की संख्या लाखों में है, ऐसे में इन लोगों से संपर्क करना और मोदी सरकार की उपलब्धियां बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम प्राथमिकता के तौर पर करें। शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्लम एरिया और कच्ची बस्तियों में जाएं और जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। 

बैठक में प्रदेश सह प्रमुख पुर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, कुरुक्षेत्र लोक सभा के प्रमुख चेयरमैन जय सिंह पाल, सिरसा लोकसभा के प्रमुख रंजीत ओढ़, हिसार लोकसभा के प्रमुख सुरेश दनोदा, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रमुख सतीश बडसी, रोहतक लोकसभा के प्रमुख  ईश्वर सिंह, गुरुग्राम लोकसभा के प्रमुख सुनीता चौहान, अंबाला लोकसभा के प्रमुख रमेश पाल, फरीदाबाद के प्रमुख दिनेश कुमार बघेल, सोनीपत के प्रमुख अजय कुमार और सभी विधानसभा प्रमुख और सह प्रमुख हो मौजूद रहे।