हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सरकार की योजनाओं का लाभार्थी: प्रदेशध्याक्ष नायब सैनी

हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सरकार की योजनाओं का लाभार्थी: प्रदेशध्याक्ष नायब सैनी

रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी की लाभार्थी योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख संजीव सैनी की अध्यक्षता में रोहतक में हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के तहत भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ के लोकसभा के संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए गए।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि हर एक बूथ पर एक-एक लाभार्थी से मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रीति और नीति के बारे में बताना है और तीसरी बार मोदी सरकार लेकर आना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्दी ही सभी लोकसभा प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी और लोकसभा संयोजक सहसंयोजक और मंडल के सभी कार्यकर्ता हर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान में गांव चलो अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं,  बूथ प्रमुख एवं पन्ना प्रमुख को शामिल करके  हर एक बूथ पर मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को हरेक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे।