एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़चढ़कर भाग ले प्रत्येक जिलावासीः उपायुक्त अजय कुमार
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि सरकार और प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह गंभीर है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें सभी जिला वासियों को बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, वृक्षारोपण। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें वन क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
Girish Saini 

