भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को लेना होगा संकल्प: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को लेना होगा संकल्प: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक को भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेना होगा। शिक्षा मंत्री वीरवार को रोहतक में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जब हम कोई भी संकल्प बार-बार दोहराते हैं तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी हमारे सामने ठहर नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति के दम पर भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संचालकों का आह्वान करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसे बच्चे तैयार करने चाहिए, जो हर विद्या में पारंगत हो।

उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने में अपनी पूर्ण सहभागिता करें और भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, समाजसेवी राजेश जैन व भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।