समाजसेवी राजेश जैन के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित
रक्तदान शिविर में 47 यूनिट एकत्रित।
रोहतक, गिरीश सैनी। शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा समाज सेवी राजेश जैन के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, रक्तदान शिविर व भंडारे आदि का आयोजन किया गया। राजेश जैन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पेड़ लगाया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य जन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। महावीर पार्क स्थित लाइब्रेरी में पीजीआईएमएस के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को बैज, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वरानंद, प्रभुतानंद, महंत दिलबाग सिंह, योगाचार्य सरदार हवा सिंह सैनी, महंत स्वामी रामसुखदास, समृद्धि जैन, स्वस्तिका जैन, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, राजीव जैन, लोकेश जैन, सन्नी निझावन, शीतल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर ने राजेश जैन द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा, लावारिस पीड़ित गौशाला (दिल्ली बाईपास) में सवामणी वितरण, पीजीआईएमएस में सती भाई साई दास सेवादल व जन सेवा संस्थान द्वारा भंडारा, रेलवे रोड पर भंडारा, शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में हरिओम सेवा दल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वामी बालक पुरी पार्क में पौधारोपण, जैन जति में जैन बाल संस्कार शिविर आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Girish Saini 


