पर्यावरणीय कारकों का पड़ रहा मानव स्वास्थ्य पर प्रभावः प्रो. जगदीप सिंह

एपिजेनेटिक्स इन कैंसर विषय पर जीयू में विस्तार व्याख्यान।

पर्यावरणीय कारकों का पड़ रहा मानव स्वास्थ्य पर प्रभावः प्रो. जगदीप सिंह

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम विवि के बायोसाइंसेज विभाग द्वारा एपिजेनेटिक्स इन कैंसर विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। वेटलैंड वीक के समापन समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरणीय कारकों, जेनेटिक रेगुलेशन और मानव स्वास्थ्य के बीच महत्वपूर्ण संबंधों पर प्रकाश डाला गया। कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने अकादमिक और अंतर्विषयक पहल को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को शोध और आउटरीच गतिविधियों के लिए अहम बताया।

 

बतौर मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता, पंजाबी विवि, पटियाला के कुलपति प्रो. जगदीप सिंह ने कहा कि धूम्रपान, वायु प्रदूषण और रासायनिक संपर्क जैसे पर्यावरणीय तनाव मानव शरीर को विषैले तत्वों के संपर्क में लाते हैं, जो समय के साथ जीन फंक्शन को प्रभावित कर सकते हैं।

 

समापन सत्र में प्रो. संजय कौशिक और प्रो. जगदीप सिंह ने जैव विविधता संरक्षण, जल शुद्धिकरण, जलवायु संतुलन और मानव आजीविका में वेटलैंड्स की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान प्रो रानी देवी, डॉ. एन.के. यादव, प्रो. समीता चौधरी, डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ. बृज भारती, डॉ. पूनम यादव और डॉ. शांतनी दास सहित अन्य मौजूद रहे।