24 जुलाई तक बीएलओ को हर हाल में जमा करवाएं एन्यूमरेशन फॉर्मः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म 24 जुलाई 2026 तक संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को अवश्य जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सही एवं अद्यतन बना रहे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है, तो वह अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म जमा करवाएं। सभी मतदाता यह सुनिश्चित करें कि उनके नाम, पता एवं अन्य विवरण सही दर्ज हों, जिससे भविष्य में मतदान के अधिकार के उपयोग में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने, जमा कराने अथवा अन्य किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वह निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
Girish Saini 


