श्रीरामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ पूरा रोहतक
जमकर आतिशबाजी हुई, रंगोली सजाकर मनाई दिवाली।
रोहतक, गिरीश सैनी। अयोध्या में सोमवार को श्रीरामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रोहतक में विभिन्न स्थानों व मंदिरों में धार्मिक समारोह आयोजित किए गए। मंदिरों सहित विभिन्न बाजारों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। राम भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ किए।
रंग बिरंगी लाइटों से सजे शहर के बाजारों व आवासीय कॉलोनियों का मनमोहक दृश्य देखते ही बनता था। जनमानस ने फूलों व रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपने घर सजाए। दीपावली जैसा उत्साह दिखाते हुए शहर में जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। लोगों ने मंदिरों व बाजारों में भंडारे लगाकर प्रसाद वितरित किया। समाजसेवी अतुल बंसल ने बताया कि देशवासियों के लिए से बहुत ही खुशी का पल है, जिसकी गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है।
Girish Saini 

