रंगों में दिखी इंजीनियरिंग की सोच, ध्रुव ने मारी बाजी
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय वैश्य तकनीकी संस्थान में विज्ञान, तकनीकी एवं अभियांत्रिकी की थीम पर आयोजित कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कलम के जरिए अपनी रचनात्मक सोच को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में सिविल विभाग के ध्रुव ने प्रथम, मैकेनिकल के केशव ने दूसरा और ओएमसीए की पर्ल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्राचार्य संजीव कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम संयोजक पारूल सिंगल ने विजेताओं व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। संस्था के प्रधान विकास गोयल ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस दौरान पवन गर्ग, सुनील गुप्ता, सुशील शर्मा, बिंदु सिंह, अमित चौधरी, निशा और मनीष गुप्ता मौजूद रहे।

Girish Saini 


