विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में कर्मचारियों का अहम योगदान हैः कुलपति प्रो सुदेश

सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई।

विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में कर्मचारियों का अहम योगदान हैः कुलपति प्रो सुदेश

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो गैर शिक्षक कर्मचारी विश्वविद्यालय सेवा से निवृत्त हो गए। हॉस्टल सुपरवाइजर सुमित्रा देवी 24 वर्षों की सेवा उपरांत तथा एक्स.ईएन. कार्यालय कर्मचारी पीतांबर दत्त शर्मा 40 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए।

कुलपति कार्यालय स्थित कांफ्रेंस कक्ष में कुलपति प्रो सुदेश ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना की और उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विवि की विकास यात्रा में कर्मचारियों का अहम योगदान है। कुलपति प्रो सुदेश ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को सराहना पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज, कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक, डीन छात्र कल्याण प्रो श्वेता हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संदीप दहिया तथा चीफ वार्डन डॉ सुमन दलाल ने भी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।

इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा विवि प्रशासन का आभार जताया। संबंधित विभाग की ओर से भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।