डिग्री के साथ हुनर पर जोर, एमडीयू में माइक्रोबायोलॉजी छात्रों की स्किल ट्रेनिंग

डिग्री के साथ हुनर पर जोर, एमडीयू में माइक्रोबायोलॉजी छात्रों की स्किल ट्रेनिंग

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और सीसीपीसी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह की नेशनल वर्कशॉप शुरू हुई। एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत महिंद्रा प्राइड क्लासरूम, नंदी फाउंडेशन और सीसीपीसी के सहयोग से आयोजित कार्यशाला एक अक्टूबर तक चलेगी।

कार्यशाला में एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन, इंटरपर्सनल, प्रोफेशनल और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इंटरैक्टिव गतिविधियों और स्किल-बेस्ड अभ्यासों के जरिए विद्यार्थियों को कार्यस्थल की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्षा प्रो. पूजा सुनेजा ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में डिग्री के साथ प्रभावी संवाद, समस्या समाधान, टीमवर्क और रचनात्मक सोच जैसे कौशल भी जरूरी हैं। नंदी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन संदीप सुनेजा प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. अनीता सांतल ने किया।