पात्र व्यक्ति नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक बनवा सकते है नया वोटः डीसी सचिन गुप्ता

तीसरे दिन सांपला पालिका प्रधान पद के लिए 5 व सदस्यों के लिए 9 नामांकन पत्र प्राप्त।

पात्र व्यक्ति नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक बनवा सकते है नया वोटः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करवाये जा सकते है। नगरपालिका के सामान्य चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सांपला के क्षेत्र में यदि कोई ऐसा पात्र व्यक्ति है, जिसका अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो वह नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अर्थात 25 अप्रैल तक अपना नया वोट बनवा सकता है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए तथा सदस्यों के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। अब तक प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशियों तथा सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करवाये है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में राकेश कुमार पुत्र लायक राम, योगेश ओल्हाण पुत्र रोशन लाल, विकास पुत्र रोशन लाल, अंकित पुत्र शमशेर सिंह एवं अनिल कुमार पुत्र सतनारायण शामिल है।

वहीं, वार्ड सदस्यों के लिए वार्ड 1 से दीपक पुत्र राजबीर, वार्ड 2 से कृष्ण पुत्र रणधीर, वार्ड 4 से प्रदीप पुत्र रामकिशन तथा अनीष पुत्र राजरूप, वार्ड 7 से पिंकी देवी पत्नी देव कुमार, वार्ड 12 से मनोज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, वार्ड 13 से आरती पत्नी जयवीर, वार्ड 14 से सुषमा पत्नी अशोक, वार्ड 15 से सोनिया पत्नी रणधीर सिंह ओल्हाण ने नामांकन पत्र दाखिल किये।