ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
रोहतक, गिरीश सैनी। एचएसईबी वर्कर यूनियन की जिला इकाई द्वारा वीरवार को ट्रेड यूनियन द्वारा की गई हड़ताल के समर्थन में 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन सब यूनिट नंबर 3, रोहतक में किया गया। इससे पहले राज्य कार्यकारिणी के पूर्व संगठन कर्ता सरदार अमरीक सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया।
वरिष्ठ उप प्रधान यज्ञमित्र दांगी व संगठन कर्ता दिनेश ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार निगम के कर्मचारियों पर जो ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी थोप रही है, वो कर्मचारियों के साथ-साथ विभाग के लिए भी नुकसानदायक है। संगठन द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का जमकर विरोध किया गया। सांकेतिक प्रदर्शन में सब यूनिट प्रधान अमित कुमार, सचिव सतीश कटारिया, सह सचिव मदन कुमार, खजांची रवि किरण, आरती, संत कुमार, सुनील कुंडू, संदीप, नरेश कुमार, रविन फोगाट, प्रवीण ढुल, अनीष कुमार, रुपिन, अभिषेक, केशव सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

