रोहतक पुलिस के आठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त। 

पुलिस लाईन में विदाई समारोह आयोजित। 

रोहतक पुलिस के आठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त। 

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत आठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वीरवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। पुलिस लाईन में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक रोहतक वीरेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक अशोक कुमार, उप.नि. जयपाल सिंह, उप.नि. हरेश कुमार, उप.नि. कृषण चन्द्र, उप.नि आनंद, उप.नि महाबीर, उप.नि यसबीर व मुख्य सिपाही आजाद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।

उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है।

कल्याण निरीक्षक राजबीर ने बताया कि गांव गंगोली (जींद) के रहने वाले निरीक्षक अशोक कुमार ने 35 साल, गांव जटवाडा जिला झज्जर निवासी उप.नि. जयपाल ने 34 साल, गांव निंदाना हाल वसंत विहार रोहतक निवासी उप.नि हरेश कुमार ने 35 साल, गांव गिरावड निवासी उप.नि कृष्ण ने 36 साल, गांव नौनंद निवासी उप.नि आनन्द ने 33 साल, गौतम नगर गोहाना जिला सोनीपत निवासी उप.नि महाबीर ने 33 साल, अर्बन एस्टेट जींद निवासी उप.नि यसबीर ने 33 साल व आदर्श नगर गोहाना जिला सोनीपत निवासी मुख्य सिपाही आजाद ने 22 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे कार्य किया है।