एमडीयू के आठ विद्यार्थियों को 5 लाख सालाना पैकेज
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के आठ विद्यार्थियों का इंफ्रा गुरु के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ। सीसीपीसी और इमसार के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने कंपनी के सहयोग से यह चयन प्रक्रिया आयोजित की।
ड्राइव के लिए 62 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 36 विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। चयनित विद्यार्थियों में यूआईईटी के अखिल कुमार, साहिल शर्मा, समीर बत्रा और खेमराज, इमसार के मोहित, विजय कुमार व प्रियंका तथा सीपीएएस, गुरुग्राम के कार्तिक वर्मा शामिल हैं।
गुरुग्राम, गोवा और दुबई में कारोबार कर रही कंपनी ने बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए साक्षात्कार लिए। कंपनी के डायरेक्टर-सेल्स तरुण वशिष्ठ और एचआर नसीब ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। इमसार निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत और सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

Girish Saini 

