जीजेयू के आठ विद्यार्थी शीर्ष आईटी कंपनी टीसीएस में चयनित
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के आठ विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा टीसीएस नेशनल क्वालिफायर टेस्ट (एनक्यूटी) भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वर्तमान ऑफर रोलआउट में किया गया है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष, टीसीएस ने तीन भर्ती श्रेणियों, टीसीएस निंजा, टीसीएस डिजिटल और टीसीएस प्राइम, के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया। मार्च 2026 में शुरू हुई चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित टीसीएस एनक्यूटी परीक्षा शामिल थी, जिसके बाद तकनीकी साक्षात्कार हुआ। तत्पश्चात एचआर के साथ संवाद सहित तकनीकी साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि बीटेक सीएसई की छात्राओं तीशा गर्ग व अर्पिता को टीसीएस डिजिटल प्रोफाइल के लिए ₹7.30 लाख वार्षिक पैकेज के साथ चुना गया है। जबकि बीटेक सीएसई के छात्रों गौरव रोहिल्ला, अजीत, पीयूष मेहता और दिव्यांक गोयल तथा बीटेक आईटी के छात्र सरवजीत सिंह व योगेश को टीसीएस निंजा प्रोफाइल के लिए ₹3.36 लाख वार्षिक पैकेज के साथ ऑफर मिला है।

Girish Saini 

