दोआबा कॉलेज के बीटीएचएम के 8 विद्यार्थियों का हुआ बढ़िया प्लेसमैंट

दोआबा कॉलेज के बीटीएचएम के 8 विद्यार्थियों का हुआ बढ़िया प्लेसमैंट
दोआबा कॉलेज के होटल उद्योग में प्लेसमैंट पाने वाले मेधावी विद्यार्थी ।

जालन्धर, 29 मई, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के टूर्जिम एवं होटल मैनेजमैंट विभाग के 8 विद्यार्थियों का हाल ही में होटल उद्योग में बढ़िया प्लेसमैंट हुआ है । बीटीएचएम के विद्यार्थी तेजिन्द्र सिंह ने होटल- मैरिओट इंदौर कलिनेरी एसोसिएट (भारतीय व्यंजन), तुषार -होटल लीला पैलेस दिल्ली में बटलर मैनेजमैंट, हीना, दलजीत और अभिषेक का होटल निरवाना लग्जरी रिसोर्ट, लुधियाना ने भारतीय व्यंजन, दीपक एवं बलराज का होटल सेयाजी, इंदौर भारतीय व्यंजन तथा ईशमीन कौर का होटल मैराकर रिसोर्ट में प्लेसमैंट हुआ है । 
    प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इन होनहार विद्यार्थियों, इनके अभिभावकों विभागाध्यक्ष- प्रो. विशाल, प्रो. जगमीत, प्रो. हरप्रीत और प्रो. रमन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है । डॉ. भण्डारी ने बताया कि टूर्जिम एवं होटल मैनेजमैंट विभाग पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों की होटल उद्योग में बढ़िया प्लेसमैंट करवाता रहा है क्योंकि इस विभाग के सभी प्राध्यापक टूर्जिम एवं होटल उद्योग के नामवर संस्थानों में ट्रैनिंग किये हुए हैं तथा कॉलेज की फूड प्रोडैक्शन लेब में विद्यार्थियों को बढ़िया इक्विमैंट की सहायता से ट्रैनिंग प्रदान करने के उपरांत उनकी विभिन्न होटलों में इंटर्नशिप एवं जॉब ट्रैनिंग सफलतापूर्वक लगवाते हैं । वैसे भी कॉलेज का यह विभाग सबसे पुराना होटल मैनेजमैंट का विभाग है जिसका अपने होटल उद्योग से सम्बन्धित पूर्व विद्यार्थियों के साथ बढ़िया तालमेल है।