दोआबा कॉलेज के इक्नॉमिक्स के विद्यार्थियों ने आरबीआई, चंडीगढ़ का शैक्षणिक दौरा किया

दोआबा कॉलेज के इक्नॉमिक्स के विद्यार्थियों ने आरबीआई, चंडीगढ़ का शैक्षणिक दौरा किया

    जालन्धर, 27 अप्रैल, 2026: दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुएट इक्नॉमिक्स विभाग द्वारा इंस्टीच्यूशन इनोवेश कांऊसल के सहयोग से आरबीआई चण्डीगढ़ के रिजनल दफ्तर के ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया । इसके अन्तर्गत इक्नॉमिक्स के 52 विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक आर्थिक अवधारणाओं और वास्तविक बैंकिंग प्रक्रियाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु स्थापित करना तथा केंद्रीय बैंक की संरचना और कार्यप्रणाली का गहन ज्ञान प्रदान करवाना था । 
      इस भ्रमण का समन्वय डॉ. सुरेश मागो – विभागाध्यक्ष-अर्थशास्त्र, प्रो. सुखविंदर सिंह-विभागाध्यक्ष- इतिहास, डॉ. आरती बहल, प्रो. विवेक तथा प्रो. अमनप्रीत कौर की देखरेख में किया गया ।     तकनीकी सत्र भारतीय रिज़र्व बैंक के विशिष्ट अधिकारियों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा संचालित किए गए, जिनमें श्री संजीव शर्मा (AGM-P), श्री अंकित गर्ग (प्रबंधक), श्री योगेश देओरा (सहायक प्रबंधक), सुश्री पल्लवी भंकोर (सहायक सलाहकार) तथा श्री अनुराग श्रीवास्तव (सहायक प्रबंधक) शामिल थे। इन सत्रों में आधुनिक बैंकिंग के मूल स्तंभों पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा वित्तीय समावेशन से जुड़ी पहलों जैसे जन धन योजना और डिजिटल भुगतान प्रणालियों, विशेषकर UPI, के तीव्र विकास पर भी प्रकाश डाला गया ।
    इसमें विशेष रूप से मौद्रिक नीति के प्रमुख उपकरणों—रेपो रेट, नकद आरक्षित अनुपात (CRR), वैधानिक तरलता अनुपात (SLR) तथा ओपन मार्केट ऑपरेशन्स के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई । 
     विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया, जिसमें उन्हें फिशिंग हमलों और OTP धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय सिखाए गए ।  
     प्रि. डॉ.  प्रदीप भंडारी ने भी पी.जी. अर्थशास्त्र विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को भारतीय रिज़र्व बैंक की कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं । 

दोआबा कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थी आरबीआई चण्डीगढ़ के कार्यालय के बाहर अधिकारी व प्राध्यापकों के साथ ।