आईएचटीएम के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को दी करियर और स्टार्टअप अवसरों की जानकारी

हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में करियर संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय, रोहतक के गृह विज्ञान विभाग की 30 छात्राओं के एक दल ने एमडीयू के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान (आईएचटीएम) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दल के साथ शिक्षक डॉ. रितु हुड्डा, डॉ. पंकज और डॉ. मोनिका भी मौजूद रही।

आईएचटीएम के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को दी करियर और स्टार्टअप अवसरों की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में करियर संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय, रोहतक के गृह विज्ञान विभाग की 30 छात्राओं के एक दल ने एमडीयू के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान (आईएचटीएम) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दल के साथ शिक्षक डॉ. रितु हुड्डा, डॉ. पंकज और डॉ. मोनिका भी मौजूद रही।

आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने छात्राओं का स्वागत किया और बताया कि आज हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन केवल नौकरी नहीं, बल्कि उद्यमिता और नवाचार के बड़े अवसर प्रदान करते हैं। प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि गृह विज्ञान की छात्राएं अपने मौजूदा कौशल को प्रोफेशनल रूप देकर होटल, फूड सर्विस, वेलनेस और पर्यटन क्षेत्रों में सफल करियर बना सकती हैं।

प्रो. संजीव कुमार ने फ्रंट ऑफिस और एविएशन, डॉ. सुमेघ ने फूड एंड बेवरेज सर्विस और डॉ. अनुप कुमार ने नए पर्यटन ट्रेंड्स और अवसरों पर जानकारी दी। डॉ. मनोज ने छात्राओं को विवि स्टार्टअप डेफेटेरिया और मोयोस के अवलोकन के दौरान उद्यमिता और आधुनिक फूड प्रोडक्शन की प्रक्रिया व कार्यप्रणाली समझाई।