प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैः फणीन्द्र नाथ शर्मा

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यालय “मंगल कमल” पर फहराया भाजपा का झंडा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैः फणीन्द्र नाथ शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के साथ -सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को साथ लेकर चली है।

फणीन्द्र नाथ शर्मा ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं। उन्होंने कहा कि एनडीए 400 पार करेगी, इस संकल्प को दोहराएं। इसके लिए घर-घर संपर्क, हर लाभार्थी से संपर्क हम करें। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल,1980 में पार्टी की मुंबई में  बैठक कर स्थापना की गई थी और जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का पहला संस्थापक अध्यक्ष बनाया गया।

फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का सूर्य पूरे देश में प्रकाश फैला रहा है। विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है।

प्रदेश मुख्यालय “मंगल कमल” पर इस उपलक्ष्य में भाजपा का झंडा फहराया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश महा संपर्क अभियान प्रमुख नागेंद्र शर्मा, महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।