नशा मुक्ति गोष्ठी आयोजित

नशा मुक्ति गोष्ठी आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा द्वारा एक नशा मुक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। बतौर मुख्य वक्ता, सहायक प्रोफेसर निधि मित्तल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। प्राचार्य प्रवीन बंसल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को विशेष तौर से किसी भी प्रकार के नशे से बचना चाहिए, क्योंकि युवा ही राष्ट्र का भविष्य है।