नशा मुक्ति सेमिनार आयोजित

जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहतक मंडलायुक्त के ओएसडी शुभम द्वारा किया गया। इस सेमिनार में वैश्य शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

नशा मुक्ति सेमिनार आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहतक मंडलायुक्त के ओएसडी शुभम द्वारा किया गया। इस सेमिनार में वैश्य शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

ओएसडी शुभम ने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि समाज में भी इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. ज्योति मेहरा ने विस्तारपूर्वक बताया कि किस प्रकार युवा वर्ग सहित अन्य लोग नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने इससे बचाव के उपाय भी साझा किए। सिविल अस्पताल से डॉ. प्रथम ने बताया कि नशे से पीड़ित व्यक्ति किस प्रकार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर इस समस्या से बाहर आ सकता है। उन्होंने परिवार एवं समाज की भूमिका को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्ति संभव है। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।