नगर पालिका सांपला के आम चुनाव-2026 के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशितः उपायुक्त सचिन गुप्ता

नगर पालिका सांपला के आम चुनाव-2026 के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशितः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन गुप्ता ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका सांपला के प्रस्तावित आम चुनाव-2026 के लिए वार्डवार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची आमजन के निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

जनसाधारण ड्राफ्ट मतदाता सूची का अवलोकन उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सांपला कार्यालय, तहसील कार्यालय सांपला, नगर पालिका सांपला तथा निर्धारित वीआईसीसी सेंटरों पर कर सकते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां 2 से 7 मार्च 2026 तक (4 मार्च  अवकाश) प्रतिदिन प्रातः 9 से सायं 3 बजे तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष निर्धारित स्थानों पर प्रस्तुत की जा सकेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड अनुसार दावे/आपत्तियां प्राप्त करने के लिए वार्ड 1, 2 व 3 के लिए यूएचबीवीएन के सांपला उपमंडल के उपमंडल अभियंता जोगेन्द्र मोर (9354726617), वार्ड 4, 5 व 6 के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के सांपला उपमंडल अभियंता अनिल रोहिला (8901355642), वार्ड 7, 8 व 9 के लिए बीईओ सांपला सुरज भान (9466514094), वार्ड 10 व 11 के लिए सांपला मार्केट कमेटी सचिव सविता सैनी (9896037400), वार्ड 12, 13 व 14 के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सांपला डिम्पल (9992780776) तथा वार्ड 15, 16 के लिए सांपला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या संगीता (9813344751) अपने स्वयं के कार्यालय में प्राप्त करेंगे।

उपायुक्त ने संबंधित वार्डों के नागरिकों का आह्वान किया है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची का अवलोकन कर लें तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो नियमानुसार दावा/आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन त्रुटिरहित रूप से किया जा सके।