डॉ. विपिन कुमार को एमडीयू में सहायक खेल निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा

डॉ. विपिन कुमार को एमडीयू में सहायक खेल निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूआईईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विपिन कुमार को सहायक खेल निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है। डॉ. विपिन कुमार ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया।

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि डॉ. कुमार को यह जिम्मेदारी अतिरिक्त कार्यभार के रूप में सौंपी गई है। कार्यभार संभालने पर खेल निदेशक कुलताज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कुमार के शैक्षणिक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

डॉ. कुमार ने कुलपति प्रो. पूनियाँ का आभार जताते हुए कहा कि एमडीयू में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतियोगिताओं में अधिक अवसर दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने खेल निदेशक, प्रशिक्षकों और खेल कार्यालय की टीम के साथ मिलकर विवि की खेल उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. कुमार शिक्षा के साथ खेलों से भी जुड़े रहे हैं। वे 2023 में नागपुर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर कप जीतने वाली एमडीयू एम्प्लाइज क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं।