डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी युवाओं के पथप्रदर्शकः डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी युवाओं के पथप्रदर्शकः डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान

नीलोखेड़ी, गिरीश सैनी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्य आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। ये बात हरियाणा ग्रामीण का संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के विकास और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। डॉ. चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 व 35 ए को समाप्त कर देर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे मिशन को पूरा किया है।

निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक और राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त प्रवक्ता थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. चौहान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए डॉ. मुखर्जी द्वारा किया गया संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। उनके आदर्श, त्याग और राष्ट्र सेवा की भावना आज भी समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उल्लेखनीय है कि -एक देश में दो निशान दो विधान व दो प्रधान नहीं चलेगे, नहीं चलेंगे इस नारे के साथ उन्होंने उस समय जम्मू कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था को तोड़कर गिरफ्तारी दी थी इसी आंदोलन में संदेहास्पद परिस्थितियों में उनका प्राणांत हुआ।

इस दौरान ग्राम पंचायत कराह साहिब के सरपंच साधु सिंह विशेष रूप से जुड़े। कार्यक्रम में गांव के विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सरपंच साधु सिंह ने गांव में गंदे पानी की निकासी, विद्यालयों की आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं तथा ग्रामीणों की अन्य समस्याओं एवं जरूरतों के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद से सलाहकार गुरबिंदर सिंह, अंबाला से भारत सोपोरी, भिवानी से प्रीतम यादव, कुरुक्षेत्र विवि से एचआईआरडी में प्रशिक्षण हेतु आई इंटर्न्स मनीषा, अर्पिता एवं तनिष्का, जनसंपर्क अधिकारी सौरभ अरोड़ा तथा अन्य श्रोता ऑनलाइन माध्यम से मौजूद रहे।