डॉ. सुरेंद्र सिंह ने संभाली यूसीसीई की कमान
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूआईईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह को यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) का उप निदेशक नियुक्त किया गया है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर सौंपी गई है। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया और विवि प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यूसीसीई की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और मार्गदर्शन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इस दौरान विवि के शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini

