डॉ. प्रियंका ईआईपी के अंतर्गत चयनित, 1000 अमेरिकी डॉलर की अनुदान राशि मिली

डॉ. प्रियंका ईआईपी के अंतर्गत चयनित, 1000 अमेरिकी डॉलर की अनुदान राशि मिली

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी (ईईई) विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका दलाल को आईईईई एंटीनाज एंड प्रोपेगेशन सोसायटी द्वारा 2025 एजुकेशनल इनिशिएटिव प्रोग्राम (ईआईपी) के अंतर्गत चयनित किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पहल के लिए उन्हें 1000 अमेरिकी डॉलर की अनुदान राशि प्रदान की गई है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने डॉ. प्रियंका दलाल को बधाई देते हुए कहा कि ये पूरे विवि के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस प्रकार के नवाचारी, शोध-आधारित एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रयासों के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. प्रियंका दलाल का ये प्रस्ताव ताराएनजी सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए विद्युतचुंबकत्व (इलेट्रोमेगनेटिक्स) के मूलभूत सिद्धांतों को समझाने के लिए एक व्यापक, सिमुलेशन-आधारित शैक्षणिक वीडियो श्रृंखला विकसित करने पर केंद्रित है। इस पहल का उद्देश्य सिद्धांत और दृश्यात्मक प्रस्तुति के बीच सेतु बनाकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों की विषय वस्तु में रुचि बढ़ाना तथा उनकी अवधारणात्मक समझ को सुदृढ़ करना है।