डॉ. प्रियंका को मिला डब्ल्यूएएमएस सोसाइटी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार

डॉ. प्रियंका को मिला डब्ल्यूएएमएस सोसाइटी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रियंका दलाल को डब्ल्यूएएमएस सोसाइटी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान हैदराबाद में आयोजित वायरलेस एंटीना एंड माइक्रोवेव संगोष्ठी (डब्ल्यूएएमएस 2026) के दौरान प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के साथ उन्हें 10,000 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने डॉ. प्रियंका को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विवि का नाम रोशन करने के साथ ही अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

डॉ. प्रियंका वर्ष 2022 से डब्ल्यूएएमएस सोसाइटी में कार्यकारी समिति सदस्य एवं मेंबरशिप चेयर के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और सोसाइटी के विस्तार एवं गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस दौरान डीन ऑफ कॉलेज प्रो. विनोद छोकर, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. एच.सी. गर्ग व ईईई विभागाध्यक्ष प्रो. रमनीश ने भी डॉ. प्रियंका को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।