डॉ. प्रदीप के सिर सजा मडूटा अध्यक्ष का ताज

डॉ. महेश कुमार सचिव चुने गए।

डॉ. प्रदीप के सिर सजा मडूटा अध्यक्ष का ताज

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू शिक्षक संघ (मडूटा) के वर्ष 2026 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर यूआईईटी के डॉ. प्रदीप गहलोत और सचिव पद पर फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के डॉ. महेश कुमार ने जीत हासिल की है।

मडूटा के प्रशासक एवं चुनाव अधिकारी प्रो. वजीर नेहरा ने बताया कि चुनाव में कुल 268 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में तीन मत रद्द हुए। डॉ. प्रदीप गहलोत को 185 और शिक्षा विभाग की डॉ. वनीता रोज को 80 मत मिले और डॉ. प्रदीप ने 105 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

वहीं, सचिव पद के चुनाव में एक मत रद्द हुआ। फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के डॉ. महेश कुमार को 177 मत और फॉरेंसिक साइंस विभाग की डॉ. सपना शर्मा को 90 मत प्राप्त हुए। डॉ. महेश ने 87 मतों के अंतर से सचिव पद पर विजय प्राप्त की।

कोषाध्यक्ष पद पर यूआईईटी के अरुण हुड्डा और कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. नवीन खटक, डॉ. अनिल सांगवान, डॉ. गोल्डी पुरी, डॉ. दिव्या, डॉ. राजेश, डॉ. सविता राठी, डॉ. सपना और डॉ. महेंद्र पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

नवनिर्वाचित मडूटा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ने शिक्षकों द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, उनकी पेशेवर गरिमा की रक्षा और विवि में बेहतर शैक्षणिक एवं शोध वातावरण को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को विवि प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा तथा संवाद और सहयोग के माध्यम से उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों ने बधाई दी।