डॉ. पूजा सुनेजा ने एमडीयू कैंपस स्कूल की निदेशिका का कार्यभार संभाला

शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा प्राथमिकता।

डॉ. पूजा सुनेजा ने एमडीयू कैंपस स्कूल की निदेशिका का कार्यभार संभाला

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. पूजा सुनेजा ने बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की निदेशिका पद का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

डॉ. सुनेजा ने विवि प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि कैंपस स्कूल प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान रखता है। उनका प्रयास रहेगा कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों के सहयोग से स्कूल को नई उपलब्धियों तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान विवि शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. सुनेजा का स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ कैंपस स्कूल को मिलेगा तथा कैंपस स्कूल शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस दौरान डीन, सीडीसी प्रो. राजेश पुनिया, फर्स्ट अपीलेट अथॉरिटी प्रो. जसवंत सैनी, एसोसिएट डीन (आर एंड डी) प्रो. के.के. शर्मा, पीआरओ पंकज नैन, स्कूल इंचार्ज विवेक कौशल, शिक्षक मनोज हुड्डा सहित विवि और कैंपस स्कूल के अनेक शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।