डॉ. मंजुनाथ को मिली यूएचएसआर के जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी

डॉ. मंजुनाथ को मिली यूएचएसआर के जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुनाथ बीसी को जनसंपर्क विभाग और मेडिकल इलस्ट्रेशन विभाग की कमान सौंपी है।

गौरतलब है कि डॉ. मंजुनाथ बीसी वर्ष 2012 से पीजीआईडीएस में सीनियर प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। कुलपति ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से विवि की छवि और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमएस प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है, जहां रोजाना हजारों मरीज आते हैं और शोध, नई तकनीक व मरीज सेवा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम जुड़ रहे हैं। ऐसे में इन उपलब्धियों और सुविधाओं की सही जानकारी समय पर समाज तक पहुंचना आवश्यक है। डॉ. मंजुनाथ का शैक्षणिक अनुभव और संवाद क्षमता संस्थान के जनसंपर्क विभाग को नई दिशा देगी।

डॉ. मंजुनाथ ने इस जिम्मेदारी के लिए कुलपति डॉ एच.के. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान की उपलब्धियों, सुविधाओं, नई योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियानों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।  

डॉ मंजूनाथ की नियुक्ति पर कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एम.जी. वशिष्ठ और अन्य विभागाध्यक्षों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।