डॉ. मंगल सेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोतः कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ

एमडीयू में डॉ. मंगल सेन की 99वीं जयंती पर हवन-यज्ञ और पुष्पांजलि कार्यक्रम

डॉ. मंगल सेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोतः कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने कहा कि डॉ. मंगल सेन का राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कुलपति प्रो पूनियाँ मंगलवार को एमडीयू की डॉ. मंगल सेन शोध पीठ के तत्वावधान में उनकी 99वीं जयंती पर आयोजित हवन-यज्ञ एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मातूराम यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में प्रो. पूनिया ने यजमान के रूप में आहुति दी और डॉ. मंगल सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हवन-यज्ञ का संचालन शोध पीठ के प्रभारी प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, डीन फैकल्टी ऑफ़ मैथमेटिकल एंड कम्प्यूटेशनल साइंसेज प्रो. राजीव कुमार, प्रो. हरीश कुमार, एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. सविता राठी, निदेशक जनसम्पर्क सुनित मुख़र्जी सहित विवि के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों ने भी हवन-यज्ञ में भाग लिया।