एमडीयू के खेल निदेशक का कार्यभार संभाला डॉ. कुलताज ने

एमडीयू के खेल निदेशक का कार्यभार संभाला डॉ. कुलताज ने

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के निदेशक खेल का कार्यभार शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर कुलताज सिंह ने संभाला। उन्होंने इस दौरान विवि को खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी खेल प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापकों एवं अन्य खेल विशेषज्ञों के सहयोग से खेल क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विवि प्रशासन का आभार जताया।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व खेल निदेशक कपूर सिंह, डॉ. शमशेर कादयान, प्रो. आरपी गर्ग व डॉ. शकुंतला बेनीवाल, प्रो. जितेन्द्र कुमार, डॉ. तेजपाल, खैराती लाल, खेल कार्यालय के सभी प्रशिक्षक एवं कर्मी, मडूटा प्रधान एवं महासचिव डा. प्रदीप कुमार एवं प्रो. महेश कुमार, सहित विवि के खिलाड़ी, संबद्ध महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक आदि मौजूद रहे।