डॉ. कालिंदी देव मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 के ग्रैंड एडिशन में बतौर फाइनलिस्ट चयनित

डॉ. कालिंदी देव मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 के ग्रैंड एडिशन में बतौर फाइनलिस्ट चयनित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के फिजियोथेरेपी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. कालिंदी देव को मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 (सीजन-4) के ग्रैंड एडिशन के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने डॉ. कालिंदी देव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डा. कालिंदी देव अपने शैक्षणिक कार्यों और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के साथ-साथ सामाजिक प्रभाव के बीच भी बेहतरीन संतुलन बनाए रखती हैं।

डॉ. कालिंदी देव ने बताया कि मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 के ग्रैंड एडिशन के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चयन मेगा ऑडिशन में मिली सहभागिता प्रमाण पत्र के ठीक बाद हुआ है, जिससे ऑडिशन प्रतिभागी से आधिकारिक फाइनलिस्ट तक का उनका सफर बेहद तेज और प्रभावशाली बन गया है।

गौरतलब है कि मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल उन शादीशुदा महिलाओं का सम्मान करने के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें खूबसूरती, बुद्धिमत्ता, प्रतिभा और समाज में योगदान देने की प्रबल इच्छा का अद्भुत मेल होता है। जुलाई 2026 में गुड़गांव में होने वाले ग्रैंड फिनाले के मद्देनजर, अब सभी की निगाहें डॉ. कालिंदी देव पर टिकी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने और संभवतः वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं।