स्वैच्छिक रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. गजेन्द्र जॉली अवार्ड से सम्मानित
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि, (यूएचएसआर) रोहतक के इम्यूनो हेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र सिंह को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित प्रो. जे.जी. जॉली अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोच्चि में आयोजित इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनो हेमेटोलॉजी की 51वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ट्रांसकॉन-2026 में प्रदान किया गया।
डॉ. गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीजीआईएमएस ब्लड बैंक में प्रतिवर्ष करीब 38 हजार यूनिट रक्त एकत्रित होता है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान से मिलता है। विभाग का लक्ष्य राष्ट्रीय रक्त नीति के अनुरूप 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्त संग्रह करना है। उन्होंने बताया कि रक्त की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक फुली ऑटोमेटेड न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग सिस्टम को मंजूरी मिल चुकी है।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. रूप सिंह और निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Girish Saini 

