डॉ दीप्ति शर्मा बनी अखिल भारतीय शक्ति पुंज ट्रस्ट की राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष

डॉ दीप्ति शर्मा बनी अखिल भारतीय शक्ति पुंज ट्रस्ट की राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष

रोहतक, गिरीश सैनी। टीवी सेलिब्रिटी, एंकर व टैरो रीडर डॉ. दीप्ति शर्मा को अखिल भारतीय शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार, अयोध्या की राजस्थान इकाई का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. दीप्ति शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। वर्तमान में डॉ दीप्ति शर्मा का डेली शो नेशनल चैनल पर प्रसारित होता है।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित लाल जी शर्मा भट्ट, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव भट्ट और राष्ट्रीय महामंत्री राजेश शर्मा (फक्कड़) ने डॉ दीप्ति शर्मा को मनोनीत किया है। डॉ दीप्ति शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।