डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अब ईमानदारी से नौकरी देने की बात करने वालों ने ही किया था जमकर भ्रष्टाचार 

डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अब ईमानदारी से नौकरी देने की बात करने वालों ने ही किया था जमकर भ्रष्टाचार 

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज वे लोग ईमानदारी से नौकरी देने की बात कर रहे है, जिन्होंने दस साल तक नौकरियों में जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता को पता है कि कांग्रेस शासन काल में किस तरह से पर्ची-खर्ची चलती है। 

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कई गुटों में बटी हुई है और जो लोग किसी मुद्दे पर एक साथ नहीं बैठ सकते वो लोग प्रदेश को क्या दिशा देंगे। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन इस झूठ को अब बिकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अभी से हार के डर से पिता-पुत्र की जोड़ी बौखला गई है और इसलिए झूठ का प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार वे पहले से अधिक वोटों से विजय हासिल करेंगे। 

रविवार को सांसद अरविंद शर्मा ने जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर अटल विश्वास है और 2024 में देश व प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार जनता से झूठे वादे नहीं करती। देश व प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। केंद्र व राज्य सरकार ने पिछले लगभग दस सालों में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल केएमपी के आधे अधूरे कार्य को पूरा करवाया बल्कि 152 डी का निर्माण करवा कर यातायात को सुगम बना दिया है। रोहतक को फाटक मुक्त शहर बना दिया गया है। रोहतक महम-हांसी रेल लाइन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में भाजपा सरकार ने इस रेल लाइन के लिए बजट की मंजूरी प्रदान की थी।

भाजपा उम्मीदवार डॉ शर्मा ने कहा कि पूरे देश के नौजवानों को मोदी सरकार की नीतियां पसंद आ रही हैं। आज गुंडागर्दी पूरी तरह से खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं