बीएमयू के डॉ. अरुप गिरी अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका के अनुभाग संपादक बने

बीएमयू के डॉ. अरुप गिरी अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका के अनुभाग संपादक बने

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि के आइक्यूएसी के निदेशक डॉ. अरुप गिरी को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका टॉक्सिन रिव्यूज़ का अनुभाग संपादक नियुक्त किया गया है। ये प्रतिष्ठित पत्रिका विश्वप्रसिद्ध अकादमिक प्रकाशन संस्था टेलर एंड फ्रांसिस द्वारा प्रकाशित की जाती है। स्कोपस तथा वेब ऑफ साइंस में सूचीबद्ध इस पत्रिका का प्रभाव गुणांक 2.4 तथा साइट स्कोर 8.9 है। ये विष विज्ञान, पर्यावरणीय प्रदूषण, विषाक्तता के जैव रासायनिक तंत्र तथा जनस्वास्थ्य से संबंधित वैश्विक चुनौतियों पर समीक्षात्मक शोध लेख प्रकाशित करने के लिए जानी जाती है।

अनुभाग संपादक के रूप में डॉ. अरूप गिरी पत्रिका की सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे और उच्च गुणवत्ता वाले शोध लेखों के प्रकाशन को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे पत्रिका के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानकों को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बीएमयू के शैक्षणिक समुदाय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।