डॉ. अंजू पंवार बनी डिप्टी एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर

डॉ. अंजू पंवार बनी डिप्टी एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू पंवार को डिप्टी एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। कुलसचिव डॉ कृष्णकांत ने बताया कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त दी गई है।

एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. सविता राठी ने डॉ. अंजू पंवार को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि डॉ. पंवार के नेतृत्व और अनुभव से विवि की एनएसएस इकाई को नई दिशा मिलेगी।

डॉ. अंजू पंवार ने विवि प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थियों को समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियानों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेंगी।