डॉ. ए. एस. मान होंगे एमडीयू के नए डीन एकेडमिक अफेयर्स

डॉ. ए. एस. मान होंगे एमडीयू के नए डीन एकेडमिक अफेयर्स

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. ए. एस. मान को डीन एकेडमिक अफेयर्स नियुक्त किया गया है।

रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि प्रो. मान की बतौर डीन एकेडमिक अफेयर्स 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति का निर्णय विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया।

गौरतलब है कि वर्तमान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।