डॉक्टर अजय शर्मा पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण कल 

डॉक्टर अजय शर्मा पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण कल 

जालंधर: शिरोमणि हिंदी साहित्यकार डॉ अजय शर्मा पर कल (मई 3, 2021) को जालंधर दूरदर्शन पर 3:05 पर "रचना" प्रोग्राम के तहत उन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। डॉ कुलविंदर कौर उनसे बातचीत करती नजर आएंगी। गौरतलब है की डॉ अजय शर्मा 19 किताबें लिख चुके हैं। यह जानकारी कार्यक्रम की इंचार्ज सुषमा गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पुनीत सहगल जो जालंधर दूरदर्शन पर डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। लेखकों को व अन्य कलाकारों को जोड़कर दूरदर्शन को फिर से उसी मुकाम पर ले जाना चाहते हैं जिस मुकाम पर पहले कभी दूरदर्शन था।