दोआबा कॉलेज के एम.ए. पॉलिटिकल साईंस के छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तीर्ण
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज की पोस्ट ग्रैजुएट पॉलिटिकल साईंस के 4 छात्राओं ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
जालन्धर, 13 अप्रैल, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज की पोस्ट ग्रैजुएट पॉलिटिकल साईंस के 4 छात्राओं ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
एम.ए. पॉलिटिकल के छात्र शिवम, प्रदीप, गगन और शिवांश ने हॉल ही में देश के विभिन्न कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटीयों में प्राध्यापण करने हेतु आयोजित किए जाने वाली अनिवार्य यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि पॉलिटिकल साईंस विभाग के प्राध्यापक विद्यार्थियों को यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी समय-समय पर करवाते रहते हैं जिसके कारण इतना बढ़िया नतीजा आया है ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. विनय गिरोत्रा-विभागाध्यक्ष, डॉ. रणजीत सिंह व डॉ. निर्मल सिंह ने इन मेधावी छात्राओं व इनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के हार्दिक बधाई दी ।

City Air News 

