दोआबा कॉलेज की दामिनी यूजीसी नेट में उत्तीर्ण
जालन्धर, 30 मार्च, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज की एम.ए. अंग्रेजी समैस्टर-4 की छात्रा दामिनी ने हॉल ही में कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटीयों में प्राध्यापण करने हेतु यूजीस नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. अविनाश चन्द्र-विभागाध्यक्ष व विभाग के प्राध्यापकों ने दामिनी को इस उपलब्धि के लिए कॉलेज में सम्मानित किया । प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने मेधावी छात्रा दामिनी, उसके अभिभावकों और विभाग के प्राध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी ।

Girish Saini 

