दोआबा कॉलेज की स्टूडेंट काउंसिल ने मनाया अध्यापक दिवस

दोआबा कॉलेज की स्टूडेंट काउंसिल ने मनाया अध्यापक दिवस
दोआबा कालेज में मनाये गए प्राध्यापक दिवसा में भाग लेते प्राध्यापक तथा टीचिंग स्टाफ के साथ प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ।

जालन्धर, 5 सितम्बर 2026: दोआबा कालेज की स्टूडैंट कांऊसिल द्वारा अध्यापक दिवस मनाया गया । 
     प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि आज के इस शुभ दिन पर हम सभी को अपने प्राध्यापक होने पर मान महसूस करना चाहिए क्योंकि प्राध्यापक ही विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उनकी प्रतिभा को उजागर कर देश का बढ़िया नागरिक बनाने में अपना विशेष योगदान देता है । उन्होंने सभी अध्यापकों को इस विशेष दिवस पर अध्यापन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दृढ़ बनाने का आहवाहन किया । 
     इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों के लिए फन गेम्स का आयोजन किया जिसमें प्राध्यापकों ने लिफ्ट द बॉटल, म्यूज़िकल चेयर ईवेंट एवं वर्ड गेम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया । लिफ्ट द बॉटल गेम में प्रो. विशाल शर्मा विजयी रहे । म्यूज़िकल चेयर गेम में प्रो. इंदरजीत व विशाल शर्मा संयुक्त रूप से विजयी घोषित किए गए । इस मौके पर डी सी कॉलिजिएट सी. सै. स्कूल की छात्राएँ खुशी एवं खुशी ने मनोहर नृत्य पेश किया । इसी तरह ऐजुकेशन विभाग की छात्राएँ दीप शिखा एवं नवजोत ने बॉलीवुड नृत्य पेश किया । छात्राएँ- हरलीन, अनुश्री, आदिती व रीतिका ने पंजाबी नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया । 
    मंच संचाल का कार्यभार विद्यार्थी आँचल, भूमिका, हिमाँशु, आदित्य, चाहत, ईशिका व तरूण ने बखूबी किया ।