दोआबा कॉलेज में हार्मोनल हैल्थ पर सैमीनार आयोजित

दोआबा कॉलेज के दीप्ति सेल फॉर वुमेन डेवलपमेंट ने हेल्थ एंड वेल-बीइंग कमेटी के सहयोग से “हार्मोनल हैल्थ” विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया । 

दोआबा कॉलेज में हार्मोनल हैल्थ पर सैमीनार आयोजित
दोआबा कॉलेज में आयोजित सैमीनार में डॉ. मंजुला सिंघल उपस्थिति को सम्बोधित करती हुई । 

जालन्धर, 5 मार्च, 2026: दोआबा कॉलेज के दीप्ति सेल फॉर वुमेन डेवलपमेंट ने हेल्थ एंड वेल-बीइंग कमेटी के सहयोग से “हार्मोनल हैल्थ” विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया । 
इस अवसर पर डॉ. मंजुला सिंघल (एम.एम. हॉस्पिटल, जालंधर) रिसोर्स पर्सन के रूप में  उपस्थित हुईं । उन्होंने हार्मोनल स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपस्थिति को समझाया कि रोज़मर्रा की आदतें हमारे शरीर और स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करती हैं ।
उन्होंने बताया कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) को सही जीवनशैली अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 30–45 मिनट का व्यायाम, संतुलित आहार, कम से कम प्रोसेस्ड फूड का सेवन, पर्याप्त नींद तथा तनाव पर नियंत्रण करने से हार्मोनल असंतुलन को ठीक किया जा सकता हैं ।
प्राचार्य डॉ. प्रदीप भंडारी ने कहा कि जागरूकता से आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वस्थ विद्यार्थी ही एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है । छात्रों ने प्रश्न-उत्तर सत्र में बढ़चढ़ कर भाग लिया ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी, प्रो. गरिमा चौढ्ढा तथा प्रो. परमजीत कौर ने मुख्य वक्ता को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया ।