दोआबा कॉलेज में “मैथेमेटिक्स में वीक डेरिवेटिव्स के एप्लीकेशन्स” पर सैमीनार आयोजित

दोआबा कॉलेज में “मैथेमेटिक्स में वीक डेरिवेटिव्स के एप्लीकेशन्स” पर सैमीनार आयोजित
दोआबा कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. राम जिवारी उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए ।

जालन्धर, 12 मार्च, 2026: दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुएट मैथेमेटिक्स विभाग ने “मैथेमेटिक्स में वीक डेरिवेटिव्स के एप्लीकेशन्स” विषय पर सैमीनार का आयोजन किया गया । इसमें डॉ. राम जिवारी- मैथेमेटिक्स विभाग-आई.आई.टी रूड़की बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित हुए । 
    डॉ. राम जिवारी ने अपने व्याख्यान में वीक डेरिवेटिव्स की प्रमुख अवधारणाओं को सरल और व्यवस्थित ढंग से समझाया । उन्होंने बताया कि वीक डेरिवेटिव्स का उपयोग मैथेमिटिकल फिज़िक्स, इमेज एनालिसिस, कंप्यूटर विज़न, पार्शियल डिफ्रैंशियल एक्युवेशन्स जैसी जटिल समस्याओं को हल करने और सरल बनाने में किया जाता है ।
    उन्होंने आगे बताया कि इनका उपयोग न्यूमेरिकल मेथड्स जैसे कैलकुलस ऑफ वेरिएशन्स तथा फिजिकल फिनोमिनास की मॉडलिंग में भी इसकी एप्लीकेशन्स के बारे में बताया । 
     प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी ने कहा कि इस सैमीनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक गणित के महत्वपूर्ण सिद्धांतों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना था ।  इस अवसर पर प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. गुलशन शर्मा तथा अन्य संकाय सदस्यों ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
     मंच संचालन प्रो. साक्षी भारद्वाज ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जगजोत सिंह ने दिया । यह सैमीनार गणित के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।