दोआबा कॉलेज बना पहले डीसीजे फुटबॉल टूर्नामैंट का चैम्पियन 

दोआबा कॉलेज बना पहले डीसीजे फुटबॉल टूर्नामैंट का चैम्पियन 
दोआबा कॉलेज में आयोजित डीसीजे फुटबॉल टूर्नामैंट के विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व गणमान्य ।

जालन्धर, 11 फरवरी, 2026: दोआबा कॉलेज की फुटबॉल ग्राउंड में डीसीजे फूटी स्किल अकादमी द्वारा पहला दो दिवसीय डीसीजे फुटबॉल टूर्नामैंट का आयोजन किया गया । इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की कुल 60 टीमों ने भाग लिया ।

अंडर 10 आयु वर्ग में सिटी फुटबॉल अकादमी प्रथम और जालंधर फुटबॉल अकादमी द्वितीय स्थान पर रहे । अंडर 12 आयु वर्ग में फूटी स्किल फुटबॉल अकादमी प्रथम और किकर अकादमी द्वितीय स्थान पर रही ।  अंडर 14 आयु वर्ग में, फुटबॉल स्किल अकादमी ने पहला स्थान और किकर्स फुटबॉल अकादमी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार अंडर 17 आयु वर्ग में, दोआबा खालसा स्कूल की टीम ने पहला स्थान और फुटबॉल स्किल अकादमी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । लड़कों के मैच में, दोआबा कॉलेज की फुटबॉल टीम विजेता रही ।

मुख्य मेहमान प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व प्रो. विनोद कुमार ने विजयी टीमों को सम्मानित किया ।  

प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने विजयी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु कॉलेज कैम्पस के खेल मैदानों में बैडमिंटन, स्वीमिंग, खो-खो, क्रिकेट, लॉन टेनिस, फुटबॉल व कराटे की एकेडमिया चलाई जा रही है ताकि सभी विद्यार्थी बढ़-चढ़ कर भाग ले सकें ।